मुजफ्फरनगर। सरधना के पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की तरह ही काशी व मथुरा में जल्द भव्य मंदिर बनेंगे। हमारे पूर्वज राणा सांगा पर टिप्पणी करने वालों का राजनीतिक कॅरियर अब खत्म हो गया है। आक्रांता औरंगजेब के नाम की चर्चा नहीं होनी चाहिए, उसकी कब्र समुद्र में फेंक देनी चाहिए।
संगीत सोम रविवार को भोपा रोड पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। सपा सांसद रामजी लाल के राणा सांगा पर टिप्पणी के सवाल पर कहा कि सांसद रामजी लाल की क्या हैसियत है। यह बयान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का है, जिसे रामजी लाल ने कहा है।
पूर्व विधायक ने मेरठ में हुई सौरभ की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। पति और पत्नी के बीच पवित्र रिश्ता होता है, जिसका हनन हुआ है। प्रदेश में गुंडों का इलाज ऐसा होगा कि उनकी सात पुश्तें भी याद रखेंगी।