मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के 55 वार्डों में सभासद पद का चुनाव होना है। समाजवादी पार्टी ने 38 वार्डों से गठबंधन प्रत्याशी उतारने की घोषणा करते हुए उनके नामों की सूची जारी कर दी है। सभी प्रत्याशी साइकिल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
शासन ने सीमा विस्तार कर इस बार शहर से सटे 15 गांव को नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में शामिल किया है। इनमें 11 गांव आबादी वाले हैं। जबकि 4 गांव का रकबा नगर पालिका क्षेत्र में समायोजित किया गया है। नगर पालिका पालिका परिषद के सीमा विस्तार से डेढ़ लाख से अधिक मतदाताओं में इजाफा हुआ है। परिसीमन के बाद 50 के स्थान पर वार्डों की संख्या भी 55 हो गई है। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने 55 में से 38 वार्ड पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।
वार्ड सभासद पद के लिए सपा के इन कार्यकर्ताओं को मिला टिकट
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया कि वार्ड 1 से किरण देवी, 2 से बबली, 3 से अनीता, 4 से प्रवीण कुमार, 5 से एकता, 7 से ताहिर मिर्जा, 9 से रीना देवी, 10 से शिखा कौशिक, 11 के पुष्पेंद्र कुमार बालियान, वार्ड 12 से मोहम्मद उमर खान, 13 से मोहसिन मलिक और वार्ड 15 से सरिता को सपा प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि वार्ड 16 से केशव झांब, 18 से सुनील बालियान, 19 से जितेंद्र कुमार, वार्ड 20 से दिलशाद अहमद, वार्ड 21 से ललित चौधरी, वार्ड 22 से चांदनी, वार्ड 23 से अंकित कुमार, 24 से राजा कश्यप वार्ड 32 से रामपाल सिंह पाल, 34 से शाहीन, वार्ड 35 से आशीष बालियान, वार्ड 37 से अमित अरोड़ा, वार्ड 38 से मरजुबाना, वार्ड 40 से दुर्गेश पाल, वार्ड 41 से राहुल शुक्ला वार्ड 49 से शाहिद, वार्ड 51 से अब्दुल सत्तार, वार्ड 52 से वाजिद अली तथा वार्ड 53 से मोहम्मद अन्नु, वार्ड 54 से शहजाद चीकू और वार्ड 56 से काशिफा प्रवीण को सपा प्रत्याशी बनाया गया है।