भाजपा कार्यकर्ताओं को सपा जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

मुजफ्फरनगर। भाजपा व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड्वोकेट द्वारा सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई ।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड्वोकेट ने सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल के प्रयास से सपा में शामिल हुए राहुल रानियाँ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिन्दू जाटव महासभा व प्रदेश मंत्री मोदी सेना,भाजपा जिला मंत्री,बाल किशन शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण महासभा,हाजरा बेगम प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, कुलदीप कुमार आर्य वरिष्ठ समाजसेवी,रूबी जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा तथा उनके साथ रवि कटारिया, सन्दीप कटारिया,रवि कटारिया,अक्षय  पाल,अमन बंसल,प्रवेज धंधेड़ा,अभिषेक सैनी,लोकेश कूकड़ा,अजय गुर्जर,विनोद कुमार,निखिल कुमार,प्रमोद कुमार,राहुल पाल,राघवन  भारती, आर्यन सिंह,सोहनवीर, ऋषिपाल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं को सपा की सदस्यता दिलाते हुए सम्बोधन में कहा कि आज सभी मजदूर किसान व्यापारी छात्र नौजवान भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आजिज आ चुके हैं। प्रदेश का भला केवल सपा गठबंधन ही कर सकता है।  प्रमोद त्यागी ने भाजपा छोड़कर व अन्य संगठनों से सपा में शामिल पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्रों में सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती, पूर्व मंत्री महेश बंसल, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा,सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पंवार बारी, विकास गौस्वामी,महानगर अध्यक्ष युवजन सभा पवन पाल,नवेद रँगरेज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here