मुजफ्फरनगर में सपा की गठबंधन नेताओं को चेतावनी

मुजफ्फरनगर पालिका अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी लवली शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर पार्टी नेता जमकर बरसे। चेतावनी दी कि चुनाव में गड़बड़ी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व सांसद कादिर राणा, हरेंद्र मलिक और राजपाल सैनी ने साफ कहा कि गठबंधन प्रत्याशी ईमानदारी के साथ चुनाव लड़कर भारी मतों से विजयी होंगी।

उन्होंने कहा कि सपा चुनाव में गड़बड़ी नहीं होने देगी। सपा कार्यालय महावीर चौक पर सपा रालोद व आजाद समाज पार्टी की सँयुक्त गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा पत्नी सपा नेता राकेश शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन गठबंधन नेताओं ने किया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सपा गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा पत्नी सपा नेता राकेश शर्मा को सभी जाति वर्ग में भारी समर्थन मिल रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सपा में रहकर अनुशासनहीनता व गद्दारी को कतई सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पूर्व सांसद व सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने कहा कि सर्व समाज के मतदाता सपा गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा को विजयी बनाने के लिए लामबंद है। सभी मतदाता लवली शर्मा को जीत दिलाकर भ्र्ष्टाचार में नरक बन चुकी नगर पालिका को विकास का मॉडल बनाना चाहते हैं।

पूर्व सांसद कादिर राणा व पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने अपने सम्बोधन में गठबंधन को मजबूत ताकत बताया।

पूर्व सांसद कादिर राणा व पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने अपने सम्बोधन में गठबंधन को मजबूत ताकत बताया।

पूर्व सांसद कादिर राणा व पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने अपने सम्बोधन में गठबंधन को मजबूत ताकत बताते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भी बड़ी जीत के साथ गठबंधन अपनी ताकत का अहसास कराएगा। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार व चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि निकाय चुनाव में किसी भी गड़बड़ी को गठबंधन नेता व कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेंगे।

सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी के प्रयास से आज 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ली। मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर,पूर्व मंत्री महेश बंसल, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष सपा नेता वसी अंसारी, एडवोकेट पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती अब्दुल्ला राणा, साजिद हसन आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here