राष्ट्रपति चुनाव: ओपी राजभर एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु को देंगे वोट

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु को वोट देंगे। शुक्रवार की सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने अखिलेश यादव की सपा के साथ गठबंधन तोड़ने की बातों से फिलहाल इनकार किया। 

योगी सरकार 15 हजार से ज्यादा दिव्यांग लड़कियों को 200 रुपये भत्ता देगी। इसके लिए डीटेल जारी की गई है। केवल विशिष्ट आवश्यकता वाली 15448 दिव्यांग बालिकाओं को ही 200 रुपये स्टाइपेण्ड दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स की कार से टकराकर जान चली गई। इसमें गलती कार वाले और स्कूटी वाले दोनों की बताई जा रही है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम बारिश पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आगामी एक सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसानों व फसलों की स्थिति को देखते हुए हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here