कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री जी ‘गहने लादकर निकलने’ वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उत्तर प्रदेश की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि इसलिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जरूरी है ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।