सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, आगरा-अलीगढ़ हाईवे किया जाम

जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में आगरा के टेड़ी बगिया इलाके में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की गई। इसके साथ ही हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

युवाओं द्वारा किए गए इस प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। बता दें श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को हत्या कर दी गई। बदमाशों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर गोली मारी। घटना के बाद लोगों में रोष है। पुलिस भी हत्यारों को ढूंढने में जुटी हुई है। इस हत्याकांड का अलग-अलग संगठन विरोध कर रहे हैं। इनमें करणी सेना, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जैसे संगठन शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here