राजभर मुख्तार अंसारी से जेल में मिलने के बाद बोले – भाजपा में माफियाओं की भरमार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा मुख्तार अंसारी को माफिया कहती है पर भाजपा के एक तिहाई विधायक अपराधी हैं उन पर वो कुछ नहीं बोलते हैं। राजभर ने बुधवार को मुख्तार से मुलाकात करने के बाद यह बयान दिया।

उन्होंने कहा कि मैं उनसे (मुख्तार अंसारी) पिछले 19 वर्षों से जुड़ा हुआ हूं। वो अपने दम पर चुनाव जीतने की क्षमता रखते हैं। वो जहां से भी चुनाव लड़ेंगे मैं उनका समर्थन करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here