रालोद ने कार्यकारिणी घोषित की, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और डॉ. यशवीर सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद मुंशीराम, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव, त्रिलोक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव संगठनतथा श्री गिरीश कुमार चौधरी, डॉ. मेराजुददीन, अकीलुर्रहमान, अब्दुल सगीर खान, केपी चौधरी व सुखबीर सिंह गठीना को भी राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है।

दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व विधायक डॉ. तेजपाल सिंह, पूर्व विधायक प्रो किरण पाल सिंह, महेंद्र प्रताप चैधरी, ओंकार सिंह, डॉ. सुधाकर पाण्डेय, श्रीमती रमा नागर, डॉ. कुलदीप उज्जवल, डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रबुद्ध कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवीण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

उन्होंने बताया कि तेजपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह चौधरी, सुभाष मिनोचा और मनवीर सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here