आजमगढ़ में रामायण के राम: लोगों से किया संवाद, सुनाए रामायण के प्रसंग

नगर के डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में बृहस्पतिवार की देर शाम को रामायण कॉन्क्लेव के तहत रामायण का मंचन किया गया। इस दौरान रामायण से संबंधित सभी प्रसंगों को कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन कर लोगों की खूब तालियां बटोरी। जिससे पूरा माहौल राम मय हो गया था। रामायण सीरियल के राम अरूण गोविल ने खुद मंच संभाला और लोगों से सीधा संवाद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, जिला जज संजीव शुक्ला, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता, एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अरूण गोविल ने मंच पर पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया।

उन्होंने रामायण के प्रसंगों को सुनाकर लोगों को भावुक कर दिया। इसके बाद रामायण का मंचन हुआ। रामायण मंचन के बाद जिला जज, डीएम और एसपी  ने मुख्य अतिथि अरुण गोविल को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व रामायण के मंचन के दौरान कलाकारों को भी दर्शकों का अभिवादन मिला। अरूण गोविल ने इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए रामायण के मंचन को सराहा। अन्य अतिथियों ने भी कलाकारों के कला की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here