समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड में पांच घोषित प्रत्याशी बदले

समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड में पांच प्रत्याशियों का पत्ता काट दिया। 24 घंटे में ही फैसला बदलने से सभी सकते में हैं। बांदा में सुरक्षित सीट नरैनी से सपा ने सोमवार शाम को पूर्व मंत्री और सामाजिक परिवर्तन मिशन के संयोजक दद्दू प्रसाद को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन मंगलवार शाम को उनके स्थान पर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष किरन वर्मा को प्रत्याशी बना दिया।

किरन वर्मा पिछले वर्ष ही सपा से बसपा में शामिल हुईं थीं। इसी तरह जालौन में कालपी और उरई के प्रत्याशी बदल दिए। उरई सदर सीट से 2012 में विधायक रहे दयाशंकर वर्मा, कालपी से पूर्व मंत्री और बसपा से तीन बार विधायक रहे श्रीरामपाल को प्रत्याशी बनाया था। इनके स्थान पर कालपी से विनोद चतुर्वेदी और उरई से महेंद्र कठेेेरिया अब सपा प्रत्याशी होंगे। हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से मनोज प्रजापति का टिकट काटकर रामप्रकाश प्रजापति को प्रत्याशी बनाया है। राठ विधानसभा सीट से गयादीन अनुरागी की जगह चंद्रवती वर्मा को सोमवार को ही प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।

इटावा, औरैया, रसूलाबाद में घोषित हुए भाजपा प्रत्याशी
भाजपा ने इटावा में भरथना विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक सावित्री कठेरिया का टिकट काटते हुए उनके स्थान पर डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह औरैया सदर विधानसभा सीट पर गुड़िया कठेरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। फफूंद क्षेत्र के भर्रापुर गांव की रहने वाली गुड़िया कठेरिया भाजपा जिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। रसूलाबाद से पूनम शंखवार को प्रत्याशी बनाया गया है।

हरदोई में सपा ने सांडी विधानसभा क्षेत्र से उषा वर्मा का टिकट फाइनल किया है। सवायजपुर व बालामऊ विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर बेहतर प्रत्याशियों को उतारने के लिए मंथन किया जा रहा है।

सपा ने रामप्रकाश प्रजापति को प्रत्याशी बनाया
हमीरपुर जिले की सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मवईजार गांव निवासी रामप्रकाश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने अभी कुछ महीने पहले ही सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राम प्रकाश वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी शुरू की। दो साल पूर्व ही वह रिटायर हुए हैं। सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति शुरू कर दी। माना जाता है प्रजापति बिरादरी का अच्छा खासा मतदाता हैं।  सपा पिछले 2017 व वर्ष 2019 में हुए विधानसभा के उप चुनाव में पूर्व विधायक शिवचरण प्रजापति के बेटे मनोज कुमार को चुनाव लड़ा चुकी है। लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे।

अठारह वर्ष में हुई थी शादी
सपा प्रत्याशी का जन्म अगस्त – 1961 में हुआ था। जून – 1979 में आरती देवी से इनकी शादी हुई थी। अठारह वर्ष की उम्र में ही ये विवाहित हो गए थे। पिता इनके वन विभाग में कार्यरत थे। इसके बाद इनकी भी नौकरी वन विभाग में लग गई। कई वर्ष रेंजर पद पर रहने के बाद एसडीओ के पद से यह सेवानिवृत्त हुए हैं। हाल ही में इन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर 61 वर्ष की उम्र में पहली बार एमएलए का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here