संजय गांधी की पुण्यतिथि आज: पहली बार दादा को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं वरुण गांधी की बेटी

पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली के शांतिवन पहुंच कर दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरुण गांधी के साथ पहली बार उनकी बेटी अनसुइया गांधी भी अपने दादा संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने शांतिवन में पहुंची। अनसुइया ने अपने पिता के साथ दिवंगत दादा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।  

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर पर अपनी बेटी अनसुइया और मां मेनका गांधी के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा कि अनसुइया गांधी ने आज पहली बार अपने दादा स्वर्गीय संजय गांधी को उनकी 43वीं पुण्यतिथि पर शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की।

विमान हादसे में हुई थी मृत्यु 

बता दें कि 23 जून 1980 को विमान हादसे में संजय गांधी का निधन हो गया था। कांग्रेस में उनकी छवि कद्दावर नेता के तौर पर थी। वे युवाओं में खासे लोकप्रिय थे। निधन के बाद उनकी की अंत्येष्टि शांतिवन में की गई थी। यहां पर संजय गांधी का स्मारक बना है। पुण्यतिथि पर हर साल उनके बेटे वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी के साथ शांति वन आते रहे हैं। पहली बार उनके साथ अनसुइया गांधी अपने दादा को श्रद्धांजलि देने पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here