मुजफ्फरनगर। प्रमुख समाजसेवी, कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता तथा आर्यसमाज के सिद्धांतों के सच्चे अनुयायी कस्तूरसिंह स्नेही का गतरात्रि निधन हो गया। उनकी मृत्यु के समाचार पर अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री स्नेही पूर्व विधायक स्व. शुगन चंद्र मजदूर के दामाद थे। ऋषि दयानंद के सिद्धांतों में उनकी अटूट आस्था थी और आर्यसमाज शहर से जुड़े थे। उन्होंने साहित्यरचनाएं भाई की तथा उनकी 2 पुस्तकें गत दिनों प्रकाशित हुई। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। नगर कांग्रेस की शोक सभा में उन्हें स्नेही जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।