सपा नेता और होटल कर्मी युवती मामला: कन्नौज से पहले यहां हो चुका कांड

उत्तर प्रदेश में आगरा के सपा नेता के खिलाफ एक युवती ने पार्टी में शिकायत की थी। इसके बाद इन्हें पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया। अब यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार पार्टी से निष्कासित सपा नेता ने युवती पर ब्लैकमेल करके पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। 

पूर्व सपा नेता राहुल गुर्जर ने ताजगंज थाना में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मैनपुरी की युवती के खिलाफ ब्लैकमेल करके 6.77 लाख रुपये वसूलने का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि यमुना किनारा स्थित होटल में आने-जाने के दौरान कर्मचारी युवती ने उनसे मेलजोल बढ़ाया। घूमने जाने के दौरान मोबाइल से वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रही है। युवती की ही शिकायत पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।

साथ घूमने के दौरान उसने वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूल रही है। अब तक 6.77 लाख वसूल चुकी है। सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ है। पीड़ित ने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट, वायस रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य दिए हैं। विवेचना की जा रही है।

मैनपुरी में भी दर्ज है केस

राहुल गुर्जर ने आरोप लगाया कि युवती के खिलाफ मैनपुरी में भी केस दर्ज है। उसमें भी झूठे मुकदमे दर्ज कराकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया गया है।

पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

राहुल का कहना है कि युवती ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करा दिया। उसने पदाधिकारियों से शिकायत कर दी। इस पर पार्टी से उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here