‘जिनको होली के रंग से बचना है वो तिरपाल का हिजाब पहन लें’, रघुराज सिंह का विवादित बयान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने होली और जुमे को लेकर विवादित बयान दिया है। राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने बयान दिया है कि होली पर रंग से बचना है तो तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से बाहर निकलें। 

उन्होंने कहा कि जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढंका जाता है और महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही नमाजी तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से निकलें।

दरअसल, इस बार होली का पर्व और जुमे एक ही दिन पड़ रहा है। जुमे की नाम के समय को लेकर यूपी में घमासान मचा है। मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि तिरपाल का हिजाब पहने वाले की वजह उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग से बचे रहेंगे। होली खेलने वाले रंग डालते वक्त यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जाएगा। 

इसलिए होली वाले दिन सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से बाहर निकलें। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली खेलने और राम मंदिर बनवाने को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि एएमयू में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा। पहली ईंट मैं रखूंगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here