झांसी में दो महिलाओं ने सेना के जवानों पर लगाया खड़ी ट्रेन में दुष्कर्म का आरोप

झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िताओं ने दो फौजियों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस व सेना मामले की जांच में जुटी हुईं हैं।

महिलाओं ने बताया कि वे रविवार की शाम जीआरपी थाने के पास से गुजर रहीं थीं। इसी दरम्यान एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर कहा कि उसका मोबाइल  खो गया है। जबकि, उसे एक जरूरी कॉल करना है। इस पर महिलाओं ने उसे मोबाइल दे दिया।

आरोपी है कि व्यक्ति बहाना बनाकर महिलाओं का कानपुर यार्ड में खड़ी स्पेशल गाड़ी में ले गया। वहां उसका एक साथी भी मौजूद था। दोनों ने महिलाओं को बोगी में बुला लिया। इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म किया है। बाद में मोबाइल छीनकर महिलाओं को धमकाते हुए वहां से भगा दिया। महिलाओं ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जानकारी होने पर पुलिस, जीआरपी और सेना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here