मामा ने भांजी पर फेंका तेजाब, पुलिस ने सहसेपुर में एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

यूपी के भदोही स्थित औराई कोतवाली के बारी गांव की हरिजन बस्ती में मामा ने अपनी भांजी के चेहरे पर इंजेक्शन से एसिड डाल दिया। वह अपनी दूर की भांजी से प्रेम करता था। रविवार को युवती की छेकाई की रस्म थी। मामा ने कमरे की खिड़की से युवती के चेहरे पर तेजाब डाला। जिससे युवती का चेहरे पर गाल का एक हिस्सा और हाथ जल गए। देर रात पुलिस ने आरोपी मामा को सहसेपुर में ही रेलवे पटरी के दक्षिण तरफ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 

औराई कोतवाली क्षेत्र के बारी गांव हरिजन बस्ती निवासी सहोदर दलित की 19 वर्षीय लड़की की रविवार को छेकाई (रोका) थी। युवती के दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले मुकेश निवासी सहसेपुर टेढ़वा रविवार की भोर प्रेमिका के घर पहुंचा। बताया जा रहा था कि वह युवती से प्रेम करता था। छेकाई होने से वह नाराज था। 

रविवार की दोपहर घर में युवती के छेकाई की तैयारी कर रही थी। इस बीच वह इंजेक्शन में एसिड भरकर कर खिड़की से उसके चेहरे पर डाल दिया। संयोग अच्छा था कि एसिड उसके पूरे चेहरे पर नहीं पड़ा। बल्कि उसके एक तरफ गाल और हाथ पर पड़ा। जिससे वह जल गई। 

परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद फिर उसे घर छोड़ दिया गया। रविवार को ही लड़की को छेंकने वाले उसके घर पहुंचे और लड़की की छेंकाई भी हुई। 

परिजनों ने औराई कोतवाली में मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। युवक की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस ने उसके घर से दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस युवक के तलाश में थी। इस बीच सहसेपुर में रेलवे पटरी के दक्षिण तरफ उसे रोकना चाहा तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। 

युवती के प्रेमी की हो चुकी है पिटाई
इसका प्रेमी मामा तीन महीने पहले गांव में ही पकड़ा गया था। लोगों ने उसकी पिटाई की थी। पुलिस भी आई थी। पुलिस के सामने ही इसके परिवार के लोग पहुंचे थे। इसने अपनी गलती स्वीकार की थी और दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। प्रेमी मामा की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं।

मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में थी। इस बीच उसने पुलिस ने फायर करने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। – अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here