यूपी: पहले चरण के चुनाव में 615 में से 280 प्रत्याशी करोड़पति

यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा जिसके लिए सभी प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। पहले चरण में कुल 623 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें से 280 प्रत्याशी करोड़पति हैं जिसमें से सर्वाधिक करोड़पति प्रत्याशी भाजपा के हैं। भाजपा के 57 में से 55 प्रत्याशी करोड़पति हैं। राष्ट्रीय लोकदल के 29 में से 27,  सपा के 28 में से 23 और बसपा के 56 में से 50 प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस के 58 में से 32 और आम आदमी पार्टी के 52 में से 22 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

पहले चरण में 115 प्रत्याशी आपराधिक छवि के हैं। इस चरण में सर्वाधिक अपराधिक प्रवृत्ति के अपराधी सपा से हैं। पहले चरण के सपा के 28 में से 21 प्रत्याशी आपराधिक प्रवृत्ति के, रालोद के 29 में से 17 प्रत्याशी और भाजपा के 57 में से 29 प्रत्याशी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बसपा के 56 में से 19 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के 52 में से 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here