यूपी निकाय चुनाव: जयंत चौधरी ने चुनाव से बनाई दूरी, प्रचार में नहीं होंगे शामिल

निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होने से ठीक एक दिन पहले चौधरी जयंत सिंह ने बड़ा निर्णय लिया है। बताया गया कि जयंत चौधरी दूसरे चरण के लिए होने वाले प्रचार प्रसार में शामिल नहीं होंगे। 

जयंत ने चुनाव से बनाई दूरी
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने निकाय चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। वह किसी भी जिले में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उनकी ओर से चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी जिला स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि जयंत चौधरी की ओर से पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी वहां के क्षेत्रीय नेताओं की होगी। मेरठ में भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पार्टी के विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई है। 

यहां बता दें कि अभी दो दिन पूर्व भी सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी जयंत चौधरी नहीं पहुंचे थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहारनपुर में थे, लेकिन जयंत वहां कार्यकम में शामिल नहीं हुए। 

सात मई को मेरठ में होने वाली गठबंधन की चुनावी सभा से भी बनाई दूरी
मेरठ में सपा, रालोद और आसपा की ओर से सात मई को चुनावी सभा का कार्यक्रम जारी किया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के इस सभा में आने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब जयंत चौधरी की ओर से चुनाव प्रचार कार्यक्रम से दूरी बना ली गई है, ऐसे में अब जयंत चौधरी सभा में शामिल नहीं होंगे। इससे मेरठ में भी गठबंधन की तैयारी धरी रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here