यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने 18 भाजपाईयों को पार्टी से निकाला

यूपी नगर निकाय चुनाव में स्वयं, पत्नी या पुत्रवधू को चुनाव लड़वाना भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। भाजपा ने अलीगढ़ जनपद से एक नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों से 18 भाजपाईयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित होने वाले लोगों को लिस्ट जारी कर दी है।

एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बागी प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश व बृजक्षेत्र नेतृत्व से परामर्श के बाद नगर पालिका, पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ स्वयं चुनाव लड़ने, अपनी पत्नी या पुत्रवधू को लड़वाने के कारण 18 बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत यह हुए निष्कासित

  • नगर पालिका खैर- दीपक शर्मा अन्नू आजाद
  • नगर पंचायत जट्टारी- प्रदीप कुमार बंसल, अरूण कुमार चौधरी
  • नगर पंचायत चण्डौस- जयदेव कुमार, मलखान सिंह वाल्मिकी
  • नगर पंचायत पिसावा- गोपाल कृष्ण शर्मा, जयवीर सिंह, हरीश चौधरी
  • नगर पंचायत बरौली- चौधरी हरवीर सिंह, प्रवीन कुमार भारद्वाज
  • नगर पंचायत हरदुआगंज- राजेन्द्र शर्मा राजू
  • नगर पंचायत गभाना- कुंवर अभिमन्युराज सिंह
  • नगर पंचायत पिलखना- खालिद मियां
  • नगर पंचायत जलाली- रोहिताश शर्मा
  • नगर पंचायत इगलास- हरीश शर्मा
  • नगर पंचायत बेसवां- भगवान सिंह, शैलेंद्र सौनी, संजीव कुमार
बागी की लिस्ट, जो हटाए गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here