उत्तर प्रदेश के संभल जिले से भी झड़प की ख़बरें आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, यहां एक ही समुदाय के दो गुटों में भिड़ंत की ख़बरें आ रही हैं। बताया जा रहा है इस दौरान जमकर फायरिंग भी हुई है। संभल में हुए हिंसक झड़प में अब तक तीन लोगों के जख्मी होने की भी सूचना है। आज ईद की नमाज के बाद ये झड़प हुई।
पुलिस के अनुसार, इन दोनों गुटों में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। जिसने धीरे-धीरे झड़प का रूप ले लिए। मामला इतना गंभीर होता चला गया कि दोनों गुटों में फायरिंग जमकर हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किए। पथराव में तीन लोग जख्मी हो गए। इस बारे में संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि यह हिंसा सदिरनपुर के असमोली गांव में हुई है।