फिरोजाबाद में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दुल्हन अपनी विदाई से पहले मतदान करने पहुंची

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज जिलों की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। कासगंज में मतदात को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। यहां सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। युवा मतदाताओं का जोश हाई है, तो बुजुर्ग और महिलाएं भी मतदान में पीछे नहीं है। महिलाओं ने घर का काम बाद में किया, पहले मतदान किया। दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। 

फिरोजाबाद में एक दुल्हन अपनी विदाई से पहले मतदान करने पहुंची। उसने शहर के हनुमानगढ़ लक्ष्मी कान्वेंट स्कूल के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद ससुराल गईं। फिरोजाबाद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान रविवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बूथों पर अर्द्धसैनिक बल बल तैनात किया गया है। यहां भी मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश है।

फिरोजाबाद में दुल्हन ने किया मतदान

फ़िरोज़ाबाद के हनुमानगढ़ की रहने वाली जूली की शादी जिले के ही एक गांव गौंछ के रहने वाले कपिल के साथ शनिवार को हुई है। रविवार की सुबह विदाई से पहले जूली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद ससुराल गई।

कासगंज में बूथ पर मतदाताओं की कतार

कासगंज के पटियाली के थाना रोड पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की कतार सुबह से लगी है। यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं मतदान करने पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए वोट करने आई हैं। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। 

कासगंज में बूथ पर मतदाताओं की कतार

कासगंज विधानसभा के मामो मतदान केंद्र पर भी सुबह से मतदाताओं की कतारें लग गईं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह है। पटियाली विधानसभा के मतदान केंद्र अनंगपुर पर भी मतदाताओं की भीड़ है। 

फिरोजाबाद में राजवीर और शरीफ ने डाला वोट

फिरोजाबाद के जसराना के मुस्तफाबाद मतदान केंद्र पर लोकतंत्र की एकता की तस्वीर देखने को मिली। यहां भगवा वस्त्र में राजवीर और शरीफ एक साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि सभी को जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here