कोई भी मैदान में आए, मैनपुरी नेताजी के प्रति समर्पित: डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हैं। मंगलवार को भी उन्होंने लोगों से संपर्क किया। इस दौरान एक बार फिर उन्होंने भाजपा के निशाने पर रखा। कहा कि सपा को लोगों को साथ मिल रहा है। 

जिले के सुल्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र पहुंची सपा सांसद ने एक बार फिर जीत का दावा किया। मैनपुरी के अधिकारियों को हटाने के लिए की गई शिकायत पर कहा कि पार्टी द्वारा शिकायत की गई है। वहीं मैनपुरी से भाजपा के टिकट पर अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि नेताजी के प्रति मैनपुर को लोग समर्पित रहे हैं। आगे भी रहेंगे। सपा को ही यहां से जीत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here