कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में दिलायी ऐतिहासिक जीत: अनुराग शर्मा

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ,सदस्य और ब्लॉक प्रमुखों के मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में झांसी -ललितपुर क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के जबरदस्त परिश्रम को नमन करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं ने ही ऐतिहासिक जीत दिलायी है।

यहां भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शर्मा ने कहा कि भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहती। पार्टी चाहती है कि हमारा कार्यकर्ता भी ऊंची बुलंदियों को छुएं और एक अच्छे सोच के साथ आगे बढ़े ताकि हमारा देश आगे बढ़े उन्नति के पथ पर जाएं और विश्व में अपना कीर्तिमान स्थापित करें इन कार्यकर्ताओं के द्वारा जो जीत हमें हासिल हुई है वह ऐतिहासिक जीत है।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ,जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुखो का सम्मान प्रदेश उपाध्यक्ष झांसी प्रभारी कमलावती सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में सांसद अनुराग शर्मा ,विधायक राजीव सिंह पारीछा ,महापौर रामतीर्थ सिंगल ,विधायक बिहारी लाल आर्य ,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश साहू ,जयदेव पुरोहित, डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान, प्रदीप सराओगी ,जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा द्वारा किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम का भव्य स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर करतल ध्वनि व भव्य उद्घोष भारत माता की जय ,वंदे मातरम के साथ स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कमलावती सिंह ने कहा कि यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है हमारे कार्यकर्ता दिन रात भरसक प्रयास कर यह चुनाव जीते हैं कुछ स्थानों पर इतनी मेहनत करी कि विपक्षी खड़े ही नहीं हुए और हमें निर्विरोध सफलता हासिल हुई। यह केवल एक ही मात्र कारण है कि जनता का हमारी सरकार पर भरोसा है। मोदी जी और योगी जी के अच्छे कार्यों के कारण 2022 से पहले ही जनता ने हमें सेमीफाइनल के रूप में जिता कर विपक्षी पार्टियों को बता दिया है कि हमारा 2022 का क्या परिणाम होगा यह विपक्षी समझ लें।

जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा पहले कभी भी इतना अच्छा परिणाम ना ला सकी जो परिणाम इस बार आए हैं यह परिणाम 2022 का सेमीफाइनल था। अब हमको इसी लगन और निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करते हुए 2022 का फाइनल भी जीतना है। हमें यह आशा ही नहीं पूर्ण भरोसा है कि पार्टी का देव तुल्य कार्यकर्ता 2022 में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व सफलता के साथ जीत हासिल करेगा।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बदौलत ही आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मैं सदा पार्टी के लिए समर्पित हूं समर्पित था और समर्पित रहूंगा। आप सबका परिश्रम और मोदी जी और योगी जी के कार्य और सिद्धांतों का नतीजा है जो आज जनता ने मुझे जिता कर जिला पंचायत अध्यक्ष बना दिया। मैं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर ही कार्य करूंगा और जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा व जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा के द्वारा की गई संचालन जिला महामंत्री नंदकिशोर बिलवारी द्वारा किया गया आभार जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा द्वारा किया गया। इस दौरान सुधीर सिंह ,मनमोहन खेड़ा ,आशीष उपाध्याय अमर सिद्ध उर्मिला पटेरिया ,मनोज गुप्ता ,अमित साहू ,चंद्रभान राय ,अंकुर दिक्षित ,प्रियांशु डे ,शशांक गुरनानी ,राहुल तिवारी ,परमजीत सिंह मनी और संतोष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here