टिकट न मिलने से नाराज रविंद्र बजाज ने भाजपा से दिया इस्तीफा

टिकट न मिलने से नाराज रविंद्र बजाज ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पार्टी में उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए सभी पदों से भी त्यागपत्र दे दिया। उनके साथ करीब दर्जन कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की प्राथमिकता सदस्य से इस्तीफा दिया है।

गदरपुर विधानसभा सीट से रविंद्र बजाज ने दावेदारी पेश की थी। वह विधानसभा काशीपुर प्रभारी के साथ भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट देने में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे का निर्णय कार्यकर्ताओं की सहमति के बाद लिया गया है। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है और न ही किसी पार्टी में जाने का इरादा है। इसका निर्णय अभी एक-दो दिनों में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक में लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here