नीलकंठ पर्वत की तलहटी में हुआ हिमस्खलन, यमुनोत्री धाम में तेज आंधी तूफान के साथ हो रही बारिश

बदरीनाथ धाम में शनिवार को दोपहर में करीब दो बजे नीलकंठ पर्वत की तलहटी में अचानक हिमस्खलन की घटना सामने आई है। हिमस्खलन ऋषि गंगा में हुआ है। इन दिनों बदरीनाथ धाम की चोटियां बर्फ से लकदक हैं। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज आंधी तूफान और गर्जना के साथ रुक रुककर बारिश हो रही है।

पत्थर की चपेट में आकर एक महिला की मौत
यमुनोत्री धाम से दर्शन कर गंगोत्री दर्शन को जाते समय खरादी में एक महिला की पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों द्वारा बड़कोट सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु टी सरोजा पत्नी बैंकट रमन उम्र 46 वर्ष निवासी अलकापुरी कोथपैरा हैदराबाद शुक्रवार की शाम को दर्शन कर खरादी कस्बे में एक होटल में रुके और शनिवार की सुबह गंगोत्री धाम रवाना होते समय पहाड़ी की ओर खड़े वाहन के पास जाते समय अचानक पहाड़ी से आए पत्थर से सर पर चोट आई आ गई। उसके बाद परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य बड़कोट भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए नौगांव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here