यूपी के बाद उत्तराखंड की इस नदी में मिली बहती हुई covid-19 positive लाशें, लोगों में दहशत

उत्तर प्रदेश की गंगा नदी में बहती हुई लाश मिलने के बाद अब उत्तराखंड में भी नदियों में बहती हुई लाशें मिली हैं। जिसके बाद पिथौरागढ़ जिले में लोगों में गुस्से और अचंभे का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, नदी किनारे मिले सभी शव कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश और बिहार की गंगा नदी में कई बहती हुई लाश मिली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड की सरयू नदी में 12 से ज्यादा लाशें मिली हैं। जिसके बाद स्थानीय लोग इस घटना से बेहद डरे हुए हैं। क्योंकि जिस नदी किनारे लाशें मिली हैं। वहां से सिर्फ 30 किलोमीटर दूरी पर जिला मुख्यालय हैं और पीने के पानी की सप्लाई भी इसी नदी से होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here