उत्तराखंड चुनाव के अजीब रंग: धामी ने फुटबॉल खेला, रावत लड़ रहे है कबड्डी

चुनाव में युवा मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस और भाजपा नेताओं को क्या-क्या नहीं करना पड़ रहा है। चुनाव रण में एक-दूसरे के वार का जवाब देने के साथ ही नेता खिलाड़ी बनकर भी दमखम दिखाने को आतुर हैं। रविवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखाता में कबड्डी खेली।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पहुंचते ही मैदान में फुटबॉल खेल रहे बच्चों के बीच जाने से खुद को नहीं रोक पाए। प्रदेश में 18 से 40 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 40 लाख से अधिक है। कांग्रेस और भाजपा युवाओं को साधने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए दोनों दलों के नेता चुनाव मैदान से खेल मैदान तक दमखम दिखाने को उतर रहे हैं।

Uttarakhand Assembly Election 2022: harish rawat plays kabaddi, cm pushkar singh dhami went football ground

फाइल फोटोयुवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ माह पहले एक मैत्रीपूर्ण मैच में बल्लेबाजी करने उतरे थे। लेकिन गेंद लगने से उनके हाथ में चोट आ गई थी। चोटिल होने के बाद भी शांत नहीं बैठे और लगातार कार्यक्रम में शामिल होते रहे।

pushkar singh dhami

रविवार को कुमाऊं दौरे से लौटते हुए देहरादून जीटीसी हैलीपैड के समीप महिंद्रा ग्राउंड में बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। उन्हें देखकर धामी खुद को नहीं रोक पाए और ग्राउंड में पहुंच गए।

हरीश रावत ने कबड्डी खेली

वहीं, चुनावी रण में व्यस्त कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखाता में खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेली। इससे उन्होंने यह संदेश दिया कि अभी बुजुर्ग नहीं हुए हैं, बल्कि राजनीति में युवाओं की तरह दमखम रखते हैं।

Uttarakhand Assembly Election 2022: harish rawat plays kabaddi, cm pushkar singh dhami went football ground

प्रदेश में युवा मतदाता
आयु वर्ग       –        संख्या
18 से 19      –        158008
20-29           –      1739279
30 से 40       –       2223070

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here