उत्तराखंड: पिता ने की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश

सांकेतिक फोटो

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिक लड़की ने पुलिस को तहरीर सौंपी।

बताया कि कुछ माह पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से ही उसके पिता उस पर गंदी निगाह रखने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। बीती 4 अप्रैल को उसके पिता शराब के नशे में घर आए। और घर का दरवाजा खटखटाने लगे। जिस पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।

दरवाजा न खुलने पर उसके पिता ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आ गए। जिसके बाद में उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। जिस पर वह किसी तरह छूट कर बाहर आई। उसने पड़ोस की एक महिला के यहां शरण ली और सुबह पुलिस को पिता के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here