51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखी अयोध्या की रामलीला, टूटा रिकॉर्ड

अयोध्या। रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला ने इस बार ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। केवल तीन दिनों में 51 करोड़ लोगों ने रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण देखा। यह रामलीला दूरदर्शन के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारित की जा रही है।

फिल्मी कलाकारों की जीवंत अदाकारी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वर्ष का प्रसारण 40 देशों में 26 भाषाओं में किया जा रहा है। फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की रामलीला 2020 में शुरू हुई थी। पिछले साल ऑनलाइन दर्शकों की संख्या 41 करोड़ थी, जिसे इस वर्ष केवल तीन दिनों में पार कर लिया गया।

रामलीला देखने के लिए लोग निम्नलिखित लिंक पर जा सकते हैं:
https://x.com/ARamleela
https://www.youtube.com/@ayodhyakiramleela
https://www.facebook.com/ayodhyakiramleela/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here