नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भाटी वार्ड निगम पार्षद सुंदर तंवर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में आप नेता जगवीर जांगिड़, अशोक रवि, विनोद तंवर, अजय माथुर, राहुल डागर, कृष्ण तंवर, राजेश तंवर, नानक चंद, नीरज महलवाल।
वीरेंद्र सचदेवा नेसभी का पार्टी में किया स्वागत
इनके अलावा संदीप, नवीन लोहिया, जयपाल प्रधान, संजय तंवर, हरीश कुमार, विजय पाल, आदेश डागर, चंद्रशेखर शर्मा एवं बलवीर बाबाजी शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ( BJP Virendra Sachdeva) ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया।
सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
सचदेवा ने कहा कि आप सरकार की नाकामी से दिल्ली में सड़कों पर लोगों की जान चली जा रही है। कुछ देर की वर्षा से यहां की सड़कों पर पानी भर जाता है। स्वास्थ्य सुधार एवं मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
आप सरकार के 10 वर्षों के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा है। सुंदर तंवर ने कहा कि 10 वर्षों बाद इस परिवार में वापस आने का मौका मिला है। विधायक करतार सिंह तंवर ने कहा, छतरपुर विधानसभा से आप के सभी प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं।