भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च, अंतरिक्ष की दुनिया में रचा इतिहास

आज दोपहर 2:30 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की 23 या 24 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी। अगर यह लैंडिंग सफल होती है तो दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन जाएगा।

काउंटडाउन है जारी

चंद्रयान को शुक्रवार दोपहर 2:35 मिनट 17 सेकंड पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाने वाला है। इसके लिए काउंटडाउन गुरुवार दोपहर 1 बजे से शुरू कर दिया गया है। लॉन्च के बाद इसरो का चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में सफल रहने पर भारत दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला और चांद पर लैंड करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इसके पहले रूस, अमेरिका और चीन जैसे देश चंद्रमा पर अपना यान उतार चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here