हिमाचल में तबाही के बीच लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके

प्राकृतिक आपदा झेल रहे हिमाचल प्रदेश में अब भूकंप से धरती हिल गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई जा रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश अभी बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है। शिमला में बादल फटने से कई गांव तबाह हो गए हैं। अभी तक पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here