हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10वीं की परीक्षा में एक साथ चार छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जिनमें तीन लड़कियां शामिल हैं।
शीर्ष स्थान पर चार छात्र
हिसार के ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र रोहित, अंबाला के न्यू सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल की माही, झज्जर के सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल की रोमा और तानिया ने संयुक्त रूप से 497 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
टॉप-3 रैंक में शामिल छात्र
- रैंक 1:
- रोहित (ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार) – 497 अंक
- माही (न्यू सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल, अंबाला) – 497 अंक
- रोमा (सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर) – 497 अंक
- तानिया (सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर) – 497 अंक
- रैंक 2:
- अक्षित शेरावत (आशादीप आदर्श हाई स्कूल, पानीपत) – 496 अंक
- योगेश (शहीद भगत सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल, कैथल) – 496 अंक
- रिंकू (सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल, पानीपत) – 496 अंक
- दिव्यांश (एसवीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल, रोहतक) – 496 अंक
- सुनन्या (आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार) – 496 अंक
- दीक्षा (साही राम सीनियर सेकंडरी स्कूल, रोहतक) – 496 अंक
- रैंक 3:
- निधि (एसडी कन्या महाविद्यालय, जींद) – 495 अंक
- मानसी (प्रज्ञा हाई स्कूल, रोहतक) – 495 अंक
- रम्मा (आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल, चरखी दादरी) – 495 अंक
- अक्षिता (न्यू एरा हाई स्कूल, चरखी दादरी) – 495 अंक
- गर्विता (ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार) – 495 अंक
- खुशबू (बाबा उद्देल देव पब्लिक स्कूल, हिसार) – 495 अंक
- खुशी (श्री कृष्ण सीनियर सेकंडरी स्कूल, रेवाड़ी) – 495 अंक
- मेघा (दिशा पब्लिक स्कूल, भिवानी) – 495 अंक
- जीना चौहान (आनंद पब्लिक स्कूल, करनाल) – 495 अंक
- इशु (सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर) – 495 अंक
परीक्षा परिणाम के आंकड़े
हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि इस साल कुल 2,71,499 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,51,110 छात्र सफल रहे। इस बार पासिंग प्रतिशत 92.49% रहा।
लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर
लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91.07% दर्ज किया गया। इस साल भी प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा है। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 89.30% जबकि प्राइवेट स्कूलों का 96.28% रहा।
शहरी क्षेत्र का प्रदर्शन आगे
शहरी क्षेत्रों का पासिंग प्रतिशत 92.83% है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के 92.35% से थोड़ा अधिक है। कुल मिलाकर, परिणाम में शहरी क्षेत्र का प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्र से बेहतर रहा।