राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। रविवार को बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार को बारिश होने से लोगों ने बारिश का लुत्फ लिया। जहां एक तरफ यमुना का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं, दूसरी ओर बारिश होने से एक बार फिर दिल्ली के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का मौसम बन गया है।

उधर प्रशासन द्वारा निचले इलाकों को खाली करने की घोषणा की जा रही है क्योंकि आज शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जो 206.31 मीटर दर्ज किया गया।
 

कई दिनों की गिरावट के बाद रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है। उधर, नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को निचले इलाकों में कई घर डूब गए। शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया।गौतम बौद्ध नगर प्रशासन ने नदी में पानी का बहाव बढ़ने के कारण हिंडन के साथ निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अलर्ट जारी होने के बाद पांच गांवों से लगभग 200 लोगों को निकाला गया और आश्रय घरों में स्थानांतरित कर दिया गया। गौतम बौद्ध नगर में बाढ़ राहत कार्य के लिए नोडल अधिकारी भी हैं ने कहा कि हिंडन वर्तमान में खतरे के निशान 205 मीटर से नीचे 200 मीटर पर बह रही है।

 13 जुलाई के बाद, यमुना 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में जल स्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here