जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान बुधवार शाम खत्म हो गया। दूसरे दौर में छह जिलों की कुल 26 सीटों के लिए मतदान कराया गया। इस चरण में 25 लाख से अधिक मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। दूसरे दौर में श्रीनगर जिले की आठ सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद रियासी में छह, बडगाम में पांच, रियासी और पुंछ में तीन-तीन और गांदरबल में दो सीटों पर मतदान कराया गया। शाम 5 बजे तक जम्मू कश्मीर में 54.00 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 71.81 फीसदी वोटिंग रियासी जिले में तो सबसे कम श्रीनगर जिले में 27.31 फीसदी दर्ज की गई। दूसरे चरण में रियासी जिले की श्री माता वैष्णो देवी सीट पर सबसे ज्यादा 75.29 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, आंकड़ों में बदलाव संभव है।
सीटवार मतदान के आंकड़े
जिला | सीट | मतदान % (शाम 5 बजे तक) |
बडगाम | बडगाम | 62.5 |
बडगाम | बीरवाह | 47.18 |
बडगाम | खानसाहब | 54.16 |
बडगाम | चरार-ए-शरीफ | 66 |
बडगाम | चाडूरा | 67.7 |
गांदरबल | कंगन (एसटी) | 53.44 |
गांदरबल | गांदरबल | 67.6 |
पुंछ | मेंढर (एसटी) | 69.67 |
पुंछ | पुंछ हवेली | 72.71 |
पुंछ | सुरनकोट (ST) | 72.18 |
राजोरी | बुद्धल (एसटी) | 66.95 |
राजोरी | कालाकोट-सुंदरबनी | 66.37 |
राजोरी | नौशेरा | 69 |
राजोरी | राजोरी (एसटी) | 68.6 |
राजोरी | थन्नामंडी (ST) | 68.44 |
रियासी | गुलाबगढ़ (एसटी) | 72.19 |
रियासी | रियासी | 69.09 |
रियासी | श्री माता वैष्णो देवी | 75.29 |
श्रीनगर | सेंट्रल शालतेंग | 29.09 |
श्रीनगर | छानपोरा | 26.95 |
श्रीनगर | ईदगाह | 34.65 |
श्रीनगर | हब्बाकदल | 15.8 |
श्रीनगर | हजरतबल | 30.24 |
श्रीनगर | खानयार | 24 |
श्रीनगर | लाल चौक | 30.44 |
श्रीनगर | जद्दीबल | 28.36 |
इससे पहले 18 सितंबर को हुए पहले चरण में 61.38 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा 80.20 फीसदी वोटिंग किश्तवाड़ जिले में तो सबसे कम पुलवामा जिले में 46.99 फीसदी दर्ज की गई थी।
जम्मू कश्मीर में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (गठबंधन), पीडीपी के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने जम्मू में जहां सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, दूसरी ओर कश्मीर में कुछ ही प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी दोनों क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा अन्य छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।