हिमाचल: अब दुश्मन भारत को टेढ़ी नजर से नहीं देख सकत- सीएम योगी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई सोचता था कि क्या हिमाचल में एम्स की स्थापना होगी, लेकिन आज यहां संस्थान का उद्घाटन हो चुका है। रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। आज हिमाचल विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बना हुआ है। पर्यटन का विकास हो रहा है। आज इस पहाड़ी राज्य में हर घर जल की सुविधा है। यह केवल भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही सकती है। सीएम योगी ने कहा कि पालमपुर में ही राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था और आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही संभव हुआ है। कहा कि हिमाचल के वीरों ने अपनी वीरता व शौर्य का लोहा मनवाया है।

एक तरफ यह देवभूमि है, वहीं दूसरी तरफ यहां से निकला जवान अपनी फौलादी बाहों से भारत की सुरक्षा को नई ऊंचाइयां प्रदान करता है। इसलिए भारत की सुरक्षा सुदृढ़ हई है। अब दुश्मन भारत को टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता। आतंकवाद, अलगाववाद व नक्सलवाद को प्रेरित व प्रोत्साहित नहीं कर सकता। यदि ऐसा करता है कि तो भारत का बहादुर जवान सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से उसका काम तमाम कर देगा। यह मौजूदा भारत की ताकत है। मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर आतंकवाद की सबसे बड़ी जड़ को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस अनुच्छेद 370 को हटा पाती, अयोध्या में राम मंदिर बना पाती।  कुल्लू में योगी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का 55 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यह दुनिया का सबसे बड़ा व भव्य मंदिर होगा। अब लोग जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद सकते हैं, जो पहने संभव नहीं था। 

कांग्रेस के नेता सिर्फ अपने परिवार तक सीमित
सीएम योगी ने कुल्लू में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि राहुल व प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जब देश संकट में होता है तो दोनों भाई-बहन को जनता की याद नहीं आती, तब दोनों को अपनी नानी याद आती है, इटली याद आती है। कांग्रेस के नेता सिर्फ अपने परिवार तक सीमित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भारत के 135 करोड़ लोग उनके परिवार हैं और उनकी देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी है।

आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक मंच पर आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। दुनिया की कोई समस्या ऐसी नहीं जिसका समाधान भारत के बिना निकल सके। जब भी दुनिया पर कोई संकट आता है, दुनिया भारत की ओर देखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here