जेपी नड्डा बोले- बीते 9 साल में हम ब्रिटेन को पछाड़ पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं

भाजपा चुनावी राज्यों पर फोकस कर रही है। मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश के खरगोन पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर विकास के कामों में अड़ंगा लगाने का भी आरोप लगाया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार आई तो उन्होंने विकास की गंगा को अवरुद्ध किया। उस अवरुद्ध के बाद जब दोबारा शिवराज सिंह चौहान ने शासन संभाला उन्होंने विकास की गंगा को फिर से बढ़ाया। 

मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिर्फ सरकार ही नहीं बदली, हम सिर्फ विकास की तरफ ही नहीं बढ़े बल्कि उन्होंने भारत की राजनीति की संस्कृति, कार्य करने का तरीका बदल दिया और नई संस्कृति पैदा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीते 9 साल में हाइवे बनाने के लिए 27 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इंदौर और भोपाल में बन रही नई मेट्रो लाइंस के काम को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। देवास में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। 

विपक्ष पर वार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी दोनों सरकारें यानी मोदी जी की और शिवराज सिंह चौहान जी की सरकारें ‘pro responsive’ सरकारें हैं… ये ‘pro active’ सरकार हैं। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले भ्रष्टाचारी देशों में भारत का नाम आता था, 2G घोटाला, कोल घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स में घोटाला … कांग्रेस ने तीनों लोक में घोटाले किए। लेकिन अब 9 सालों के बाद हम ब्रिटेन को पछाड़ कर पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आज ये विपक्ष और कांग्रेस के लोग… कोई मोदी जी को नीच कह रहा है, कोई अनपढ़ कह रहा है, कोई सांप कह रहा है, कोई बिच्छू कह रहा है, कोई चाय वाला कह रहा है। ये भूल जाते हैं कि देश की 140 करोड़ जनता मोदी जी के साथ खड़ी है और मोदी जी को आगे बढ़ने का काम कर रही है।

कमलनाथ पर वार

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार आई तो उन्होंने विकास की गंगा को अविरुद्ध किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 9 साल में 14 मेडिकल कॉलेज खोले हैं। डबल इंजन की सरकार विकास की दृष्टि से कितना काम कर रही है ये आप सभी जानते ही हैं। कमलनाथ ने लाड़ली योजना रोक दी थी अब आप नवंबर में कमलनाथ जी को रोक दीजिए…इन्हें घर पर बिठा दीजिए। उन्होंने कहा कि करगिल का चैप्टर कमलनाथ की सरकार ने बच्चों के सिलेबस से निकल दिया था… इस तरह का काम कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में किया था। ये हमारी सेना का अपमान है और अब नवंबर में आपको कमलनाथ का ही चैप्टर गायब कर देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here