कर्नाटक चुनाव: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को याद दिलाया झंडे वाला प्लान

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने  दावा किया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा कथित तौर पर कर्नाटक की संप्रभुता का जिक्र करने से पार्टी की भारत को तोड़ने की गहरी साजिश का खुलासा हुआ है। ठाकुर की आलोचना ऐसे समय में हुई है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

ठाकुर ने ट्विटर पर कहा कि कर्नाटक की संप्रभुता’ का हवाला देकर सोनिया गांधी जी आपने भारत को तोड़ने की कांग्रेस की गहरी साजिश का खुलासा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि लोग यह नहीं भूले हैं कि कैसे कांग्रेस सरकार ने जनभावना के खिलाफ जाकर शरारतपूर्ण ढंग से भाजपा की ‘एक राष्ट्र, एक ध्वज’ के प्रति निष्ठा का उपहास उड़ाने के लिए कर्नाटक के लिए एक अलग झंडा पेश किया था।  

ठाकुर जाहिर तौर पर 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कदम का जिक्र कर रहे थे, जब उसने कर्नाटक के लिए राज्य के झंडे के लिए एक नए डिजाइन को मंजूरी दी थी और केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा था। फिल्म केरल स्टोरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग जब खुद सत्ता में थे तब कुछ और कहते थे और अब इसे झूठ और प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। तुष्टिकरण का खेल भारत की बेटियों की ज़िंदगी की बर्बाद कर रहा है…जो विरोध कर रहे हैं वो राजनीतिक कारणों की वजह से इसका विरोध कर रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here