कर्नाटक चुनाव: खरगे ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जुबान फिसल गई। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। दरअसल, खरगे राज्य में पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहले पीएम मोदी को अच्छा इंसान बताया और फिर उनकी भाषा अभद्र होती चली गई।

उन्होंने पीएम को कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी को आत्ममंथन करने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है। पीएम को लेकर उनकी भाषा दिन पर दिन अभद्र होती जा रही है।

अनुराग ठाकुर बोले- कोई खरगे को अध्यक्ष नहीं मानता
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रमुख की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी अध्यक्ष बनाया, लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने ऐसा बयान देने के बारे में सोचा, जो सोनिया गांधी की ओर से दिए गए बयान से भी बदतर हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here