दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिलीज ऑर्डर जारी किया है। रिहाई से पहले जेल के गेट पर दिल्ली पुलिस मुआयना कर रही है।
बारिश में तिहाड़ के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़
बारिश में तिहाड़ जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जल्द ही जेल से बाहर आने की उम्मीद है।
रिहाई के बाद चांदगी राम आखड़ा जाएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद चांदगी राम आखड़ा जाएंगे। जानकारी मिल रही है कि वह गेट नंबर तीन से बाहर निकलेंगे।
रिहाई से पहले तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचे सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई से पहले तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचे।