चाड की राजधानी में सैन्य शस्त्रागार डिपो में धमाका, नौ की मौत; 46 घायल

मध्य अफ्रीकी देश चाड की राजधानी में सेना के आयुध डिपो में विस्फोट की खबर सामने आ रही है। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 46 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति इदरीस डेबी ने हताहतों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और देश के रणनीतिक शस्त्रागार डिपो में विस्फोट की जांच के आदेश दिए।

चाड के स्वास्थ्य मंत्री अब्देलमदजीद अब्देरहीम ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार देर रात राजधानी एन जामेना में हुए विस्फोट में पांच सैनिक और चार नागरिक मारे गए। उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या 46 है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।  घायलों में से कई लोगों की हालत बेहद गंभीर है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here