‘अब यूपी से गुंडे पलायन करने लगे हैं’- मुजफ्फरनगर में बोले अमित शाह

लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश में अपने अभियान की शुरूआत कर दी। भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान के लिए वोट मांगने के लिए मुजफ्फरनगर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार थी जिसने लोगों की भावना का सम्मान किया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में नहीं थे और कांग्रेस ने भी अपने शासन के दौरान इस बारे में कुछ नहीं किया।

जाटलैंड में शाह ने कहा कि ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी ने गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। मोदी जी ने गुड़ और गन्ने के इस क्षेत्र में गन्ने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाकर ढेर सारे बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि आप याद कीजिये जब कांग्रेस की सरकार थी, तब गन्ने की FRP 210 रुपये प्रति क्विंटल थी। आज इसे 340 रुपये प्रति क्विंटल करने का काम मोदी जी ने किया है। भुगतान की जहां तक बात है, आज 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

BJP Star campaigners Amit Shah in West UP, Jayant says RLD-NDA good together

उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा के शासन में 19 चीनी मिलें बंद हुई, अखिलेश के शासन में 10 चीनी मिलें बंद हुई। लेकिन भाजपा के शासन में 20 से अधिक चीनी मिलों को शुरू किया गया और 5 नई चीनी मिलें बनाने का काम भी हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया है। सर्जिकल स्ट्राईक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम मोदी जी ने किया है।

BJP Star campaigners Amit Shah in West UP, Jayant says RLD-NDA good together

अमित शाह ने कहा कि घमंडिया गठबंधन, जिसमें अखिलेश यादव की पार्टी और कांग्रेस पार्टी है, ये कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। कांग्रेस ने 70 साल तक राम जन्मभूमि के मुद्दे को अटकाकर, लटकाकर और भटकाकर रखा। मोदी जी ने केस भी जीता, भूमि-पुजन भी किया और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मैं यहां आया था, उस समय कैराना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से पलायन चालू हो गया था। आपने 2017 में भाजपा की सरकार बनाई और योगी सरकार ने यहां पर गुंडों का आतंक बंद करके यहां पलायन रोका है और लोगों को सुरक्षित किया है।

BJP Star campaigners Amit Shah in West UP, Jayant says RLD-NDA good together

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जो घमंडिया गठबंधन इकट्ठा हुआ है, उसमें 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाले लोग एकत्र हुए हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मोदी जी चौधरी चरण सिंह जी के गौरव समारोह में आए, उसी दिन घमंडिया गठबंधन ने भ्रष्टाचारी रैली आयोजित की और उस रैली में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की बात की। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन का मकसद परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना है। जबकि मोदी जी का मकसद देश के किसान, गरीब, मजदूर, दलित और आदिवासी को मजबूत बनाकर अपने पैरों पर खड़ा करना है।

अमित शाह बोले: सपा का सूपड़ा साफ करना है
रैली के मंच से बोलेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ करना है। इसी भूमि से चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज उठाने का काम किया। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के कार्य किए। गन्ने के दाम बढ़ाए। बसपा ने 19, सपा ने 10 बंद कराई, जबकि बीजेपी ने मिलें शुरू कराईं। कश्मीर हमारा है, बीजेपी सरकार ने धारा 370 हटाई। सपा कांग्रेस का घमंडिया गठबंधन कभी राम मंदिर नहीं बनने देता। कैराना से पहले पलायन होता था। 2017 के बाद यूपी से गुंडे पलायन करने लगे हैं। उनका मकसद परिवार के आदमी को सीएम और पीएम बनाना है, बीजेपी गरीबों को आगे बढ़ा रही है।

शाहपुर में रैलीस्थल के मंच पर मौजूद हैं ये नेता
शाहपुर में आज आयोजित की गई रैली में पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी, विधायक मदन भैया, पूर्व विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, एमएलसी वंदना वर्मा, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल, रालोद जिला अध्यक्ष संदीप मलिक मौजूद हैं।

रैली में परिवहन मंत्री दयाशंकर भी पहुंचे हैं। वहीं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर मौजूद नेताओं ने उनका अभिवादन किया। मंत्री संजीव बालियान भी रैली स्थल पहुंच चुके हैं।

मंच से जनता को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि राम मंदिर के लिए कई पीढ़ियों ने बलिदान दिया। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न किसानों का सम्मान है।

BJP Star campaigners Amit Shah in West UP, Jayant says RLD-NDA good together

राहुल गांधी और सोनिया गांधी यूपी का मैदान छोड़कर चले गए हैं। पूरा प्रदेश एनडीए की तरफ देख रहा है।

 मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग का सपना पूरा किया। गरीबों के लिए कार्य किए गए।  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि गठबंधन पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा।  रालोद और बीजेपी का गठबंधन मजबूत है। 

रालोद विधान मंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि गठबंधन अपनी ताकत दिखाएगा। खिलाड़ियों का पूरा सम्मान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here