पवित्र रिश्ता फेम प्रिया मराठे का निधन, चल रहा था कैंसर का इलाज

लोकप्रिय टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रिया मराठे का 31 अगस्त 2025 को मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। 38 वर्ष की उम्र में उन्होंने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। इलाज जारी रहने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया।

प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। यहीं उनका बचपन और शिक्षा-दीक्षा पूरी हुई। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। शुरुआत मराठी धारावाहिक या सुखानोया और चार दिवस सासूचे से की।

इसके बाद वह बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कसम से में विद्या बाली के किरदार में नजर आईं और कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी भाग लिया। लेकिन उन्हें असली पहचान पवित्र रिश्ता से मिली। इसके अतिरिक्त, 2012 में सोनी टीवी के लोकप्रिय शो बड़े अच्छे लगते हैं में उन्होंने ज्योति मल्होत्रा की भूमिका निभाई।

उनके अन्य धारावाहिकों में तु तिथे मी, भागे रे मन, जयस्तुते और भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप शामिल हैं। पवित्र रिश्ता में वर्षा सतीश का किरदार भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। प्रिया ने 2012 में शंतनु मोगे से विवाह किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here