अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने सोमवार को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में दोनों ने शादी की। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे समेत कई दिग्गज पहुंचे।
वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई फिल्मी सितारों ने भी शादी में शिरकत की। राघव और परिणीति ने उदयपुर के होटल द लीला पैलेस में भव्य समारोह में सात फेरे लिए हैं। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पेस्टल रंग के लहंगे में परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं राघव चड्ढा का शाही अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है।
इससे पहले राघव-परिणीति के वेडिंग रिसेप्शन से पहली फोटो सामने आई। 24 सितंबर को सात फेरों के बाद ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इसमें दोनों ने स्पेशल डांस भी किया। सफेद शेरवानी में राघव चड्ढा नाव से बरात लेकर पहुंचे थे। वहीं शनिवार देर रात को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी हुई। इसके बाद संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।