हरियाणा राजभवन में रक्षाबंधन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर सीएम सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी साथ थीं।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा की राज्यपाल धर्मपत्नी मित्रा घोष ने राखी बांधी। वहीं, हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने राखी बांधी।