शिव शक्ति पॉइंट: चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट के नाम को हरी झंडी, पीएम मोदी ने किया था एलान

चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत बन गया था। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने दुनियाभर के देशों की स्पेश एजेंसियों को अपने करतब से हैरान कर दिया था। सफलता के बाद  26 अगस्त, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग साइट को ‘शिव शक्ति पॉइंट’ कहा था। इसके बाद 19 मार्च को इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन(आईएयू) ने इस नाम को मंजूरी दे दी है। 

गौरतलब है कि श्रीहरिकोटा से पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था। इस सफलता के तीन दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो टेलीमेट्री ट्रैंकिंग एंड कमांड नेटवर्क में वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here