जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में शूटिंग घटना हुई है। इस हमले में छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में यह घटना हुई। मौके पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम वर्तमान में हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग डीलबोगे स्ट्रीट पर एक चर्च में हुई है। पुलिस ने ट्वीट किया कि शुरुआती जांच के मुताबिक ग्रॉस बोरस्टेल जिले में डेलबोगे स्ट्रीट पर एक चर्च में गोलीबारी की गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की जान भी चली गई। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन के बीच आसपास रहने वाले निवासियों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।