सुक्खू कैबिनेट की बैठक, विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की बढ़ी सुरक्षा

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ वोटिंग बागी विधायकों पर महंगी पड़ गई। इस घटनाक्रम के बाद सुक्खू सरकार अलर्ट हो गई है और वहीं सुक्खू सरकार ने विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की सुरक्षा बढ़ा दी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त की और क्रॉस वोटिंग कराई। यह विपक्ष का काम है। आरोप और यही वे करेंगे। भाजपा के इस आरोप पर कि सीएम प्रोटोकॉल के बाहर कुछ कांग्रेस विधायकों को सुरक्षा दे रहे हैं। 

सुक्खू कैबिनेट की बैठक

हिमाचल प्रदेश में ताजा घटनाक्रम के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- कल क्या होगा, नहीं कह सकती

प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी विधायकों की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, उनकी बात तक नहीं सुनी गई।

बागी विधायकों से मिलकर दिल्ली पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य

चंडीगढ़ में बागियों के साथ रहे और फिर दिल्ली रवाना हुए। हालांकि, शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि विक्रमादित्य उनसे बात करने के बाद ही चंडीगढ़ गए। वह नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिलेंगे। देखते हैं कि अब आगे क्या होता है। 

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा क्या बोले

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों जो प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल हुई है। वह निंदनीय है। इससे पूरी दुनिया में हिमाचल प्रदेश का नाम बदनाम हुआ है और शर्मशार हुआ है। इस पूरे कृत्य में भाजपा ने जो खेल खेला है। वह किसी से छुपाए नहीं छिपा है और सुक्खू सरकार का छह विधायकों को बर्खास्त करने का फैसला एक ऐतिहासिक फैसला है।

हुड्डा बोले- हिमाचल में स्थिति सामान्य है

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब हिमाचल में राजनीतिक स्थिति सामान्य है और कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। बतौर पर्यवेक्षक उन्होंने कांग्रेस के सभी पक्षों से बात की है। हुड्डा शुक्रवार को यहां शिमला से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ पहुंचकर छह बागी विधायकों से मुलाकात की और इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

चंडीगढ़ में बागी विधायकों से मिले विक्रमादित्य

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री व वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य अपने पद से इस्तीफा देने के बाद चंडीगढ़ पहुंच गए। उन्होंने यहां के आईटी पार्क स्थित होटल ललित में बागी विधायकों से मुलाकात की, जिसके बाद वह हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए।

कांग्रेस के बागी विधायकों पर कार्रवाई

राज्यसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ वोटिंग बागी विधायकों पर महंगी पड़ गई है। सरकार लगातार बागियों पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नवाग्राम और जगतपुर के जोघों में दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह क्रशर व डंपिंग साइट नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर व उनके भाई के हैं। साथ ही पंजेहरा में इन क्रशरों पर लगे टिपरों के चालान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here