मुंबई. चक्रवाती तूफान तौकते महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात से लेकर कर्नाटक तबाही मचा रहा है। इन राज्यों में तेज बारिश और तूफान का कहर जारी है। इसी बीच मुंबई के पास समुद्र में एक जहाज फंस गया है। इसमें 273 लोग सवार थे। जहाज समुद्र में डूब गया। इसके बाद भारतीय नौसेना ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक 146 लोगों को बचाया जा चुका है।
मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास भारतीय जहाज P-305 समुद्र में डूब गया। भारतीय नेवी रेस्क्यू अभियान चला रहा है। नेवी ने मंगलवार सुबह 6 बजे तक 146 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि 130 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।
नेवी ने लगाए हेलिकॉप्टर
भारतीय नेवी ने रेस्क्यू के लिए पी81 सर्विलांस एयरक्रॉफ्ट भी लगाया है। नेवी के हेलिकॉप्टर भी जुटे हैं। मंगलवार को ऑपरेशन तेज किया गया। इन लोगों को बचाने के लिए नेवी ने आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को लगाया है।
दूसरी नाव में फंसे 137 लोग
दूसरी नाव मुंबई से 8 समुद्री मील दूर फंसी है। इसमें 137 लोग बताए जा रहे हैं। इस नाव से GAL कंस्ट्रक्टर से भी इमरजेंसी मैसेज मिला था। इसके बाद इस नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता लगाया गया है। यह नाव कोलाबा में फंसा है। नेवी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नेवी के हेलिकॉप्टर स्टैंड बाय रखे गए हैं। मौसम में थोड़ा सुधार होने पर इन्हें रेस्क्यू में लगा दिया जाएगा।